Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान को मिला बल, महाविद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

भानुप्रतापपुर महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

भानुप्रतापपुर महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बस्तर टाइम्स, भानुप्रतापपुर/ शासकीय महर्षि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भानुप्रतापपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा एनएसएस के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सामूहिक श्रवण किया तथा नशा मुक्ति की शपथ ली।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसके पश्चात आयोजित परिचर्चा में स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित वास्तविक घटनाओं एवं अनुभवों को साझा करते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री चेतन कुमार श्रीवास ने किया। अंत में समस्त उपस्थितजनों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!