Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ शादी का झांसा देकर वर्षों तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

पखांजूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश।

शादी का झांसा देकर वर्षों तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

बस्तर टाइम्स न्यूज, पखांजूर/ शादी का झांसा देकर एक युवती का वर्षों तक कथित रूप से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना पखांजूर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके भाई के व्यवसायिक साझेदार चन्द्रशेखर पोया का उसके घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि 10 मार्च 2018 की रात घर में रुकने के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी दी। इसके बाद आरोपी शादी का आश्वासन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रशेखर पोया, निवासी ग्राम पुसेवाड़ा, थाना खड़गांव, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक अमीना, सहायक उप निरीक्षक समोद कुमार शर्मा, महिला आरक्षक बिन्दुलता देवांगन, आरक्षक अगसिया कोड़ोपी तथा महिला आरक्षक ममता मण्डावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!