Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ ताड़बायली में तार फेंसिंग आहाता का उद्घाटन, संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव व वृक्षारोपण समारोह संपन्न।

विधायक विक्रम देव उसेंडी ने की तीन विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र।

ताड़बायली में तार फेंसिंग आहाता का उद्घाटन, संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव व वृक्षारोपण समारोह संपन्न।

बस्तर टाइम्स न्यूज़, पखांजूर(श्रीदाम ढाली) / ग्राम ताड़बायली में तार फेंसिंग आहाता के उद्घाटन, संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक Vikram Dev Usendi रहे। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

कार्यक्रम का शुभारंभ तार फेंसिंग आहाता के लोकार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विधायक ने शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।

 

इस अवसर पर विधायक विक्रम देव उसेंडी ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए गोटूल, रंगमंच एवं देवगुड़ी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है तथा शिक्षा, संस्कृति और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य आवश्यक समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक को मांगपत्र सौंपा। विधायक ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

ताड़बायली में विधायक के प्रथम आगमन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!