Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुरराजनीति

भानुप्रतापपुर/ बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में भानुप्रतापपुर झूम उठा।

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में भानुप्रतापपुर झूम उठा।

भानुप्रतापपुर, 21 जनवरी/ आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भानु प्रतापपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नबीन जी के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नगर में हर्ष, उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर शाम के समय नगर के प्रमुख चौक पर भव्य आतिशबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इज़हार किया। पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मुँह मीठा कराकर बधाइयाँ दीं और “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों के साथ संगठन की एकता और मजबूती का संदेश दिया।
यह उल्लेखनीय है कि आदरणीय श्री नितिन नबीन जी ने मात्र 45 वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। उनका यह दायित्व ग्रहण करना संगठन में युवा नेतृत्व के प्रति विश्वास, समर्पण और भविष्य की सुदृढ़ रणनीति को दर्शाता है। उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति और अधिक समर्पण का भाव जागृत हुआ है।
श्री नितिन नबीन जी के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी जी, वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी एवं श्री अमित शाह जी की उपस्थिति ने इस अवसर को ऐतिहासिक बना दिया। सभी वरिष्ठ नेताओं ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रभक्ति, विचारधारा और संगठनात्मक संघर्षों से समृद्ध रहा है। जनसंघ काल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी द्वारा स्थापित वैचारिक नींव, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत, तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी के नेतृत्व में पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत स्थान बनाया। इसके पश्चात राजनाथ सिंह जी, नितिन गडकरी जी एवं अमित शाह जी जैसे राष्ट्रीय अध्यक्षों के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई। उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का दायित्व अब श्री नितिन नबीन जी के सक्षम और ऊर्जावान नेतृत्व में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।
इस उत्सव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। युवा साथियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ आतिशबाजी, नारेबाजी एवं आपसी मिठास बांटकर इस खुशी को साझा किया। युवाओं में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, जो आने वाले समय में संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, प्रदेश किसान मोर्चा प्रचार प्रसार प्रमुख नरोत्तम चौहान, मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास एवं गिरधारी नरेटी, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री गुरपाल रंधावा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजानंद डड़सेना वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश तिवारी पूर्व जिला कार्यालय मंत्री ठाकुर रत्नेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के लक्ष्मण कुलदीप , धर्मेंद्र रावटे प्रेम शर्मा,गौरव श्रीवास्तव,राहुल साहू, छत्रपाल यदु (लक्की),कनक सिंह राजपूत, रोमित पटेल,रोहित चक्रवर्ती,धर्म कश्यप,ऋषभ देवांगन,क्रिश शर्मा,गणेश आंचला,कन्हैया पटेल,अंकुर दास,सुभाष कोठारी,मनीष विश्वास, एवं अन्य साथी उपस्थित थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!