Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ 27 अप्रैल को देशव्यापी बंद का परलकोट में समर्थन, कृषि आदान विक्रेता संघ का ऐलान।

खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारियों की मांगों को लेकर बंद; कंपनियों की मनमानी पर रोक की मांग

27 अप्रैल को देशव्यापी बंद का परलकोट में समर्थन, कृषि आदान विक्रेता संघ का ऐलान।

पखांजुर(20 अप्रैल 2026)/ देशभर के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सांकेतिक हड़ताल को परलकोट क्षेत्र में भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ ने इस देशव्यापी बंद का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की है।
संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 27 अप्रैल को परलकोट क्षेत्र के सभी खाद, बीज एवं कीटनाशक से जुड़े कृषि प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। यह निर्णय महाराष्ट्र राज्य संगठन “माफड़ा” के आह्वान तथा ऑल इंडिया संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में लिया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य उर्वरक कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाना है। विशेष रूप से खाद के अतिरिक्त मूल्य व अतिरिक्त लदान को तत्काल बंद करने, डीलर मार्जिन न्यूनतम 8% निर्धारित करने, सैंपल फेल होने पर कंपनियों पर सीधी कार्रवाई करने, “साथी पोर्टल” को सीमित करने तथा डीलरों को एफओआर सुविधा उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
इसके साथ ही संघ ने जानकारी दी कि इस संबंध में उपसंचालक, कृषि विभाग कांकेर (छत्तीसगढ़) को एसडीओ पखांजूर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों को लागू नहीं किया गया, तो आगामी खरीफ 2026 में खाद वितरण प्रभावित हो सकता है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन की होगी।
अंत में संघ ने सभी संबंधित व्यापारियों से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस बंद को सफल बनाएं, ताकि उनकी मांगें प्रभावी रूप से सरकार तक पहुंचाई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!