Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरखेलछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने महाविद्यालय के खिलाड़ी रवाना।

अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने महाविद्यालय के खिलाड़ी रवाना, महाविद्यालय में उत्साह का माहौल।


भानुप्रतापपुर @ 9 फरवरी। शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक बार फिर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता हेतु प्रस्थान किया है। खिलाड़ियों के रवाना होने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
खो-खो महिला वर्ग में महाविद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमारी ज्योति एवं कुमारी कमीतला शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालासोर (उड़ीसा) में दिनांक 10 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
इसी क्रम में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में दिघात मेश्राम तथा महिला वर्ग में दुर्गेश्वरी हिचामी का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय में दिनांक 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और सतत अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षक एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री चेतन कुमार श्रीवास सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों तथा जनभागीदारी समिति ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। महाविद्यालय परिवार को आशा है कि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और जुझारूपन से विजय पताका फहराकर संस्थान को गौरवान्वित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!