Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़दुर्गुकोंदल

दुर्गुकोंदल/ भेलवापानी में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, शिवसेना ने कार्रवाई की उठाई मांग।

भेलवापानी में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, शिवसेना ने कार्रवाई की उठाई मांग।

दुर्गुकोंदल @ 27 मई 2026/ शिवसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुर्गुकोदल ब्लॉक के ग्राम भेलवापानी में अवैध रेत उत्खनन का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि नदी में मशीन लगाकर बड़े पैमाने पर रेत निकालकर दुर्ग, भिलाई और रायपुर भेजी जा रही है।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि प्रशासन को मामले की जानकारी होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि अवैध उत्खनन से नदी और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि भेलवापानी नदी में मशीनों के जरिए किए जा रहे अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!