भानुप्रतापपुर/ महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।
भानुप्रतापपुर@20 फरवरी। शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट मैच के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह द्वारा सिक्का उछालकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच पत्रकारिता विभाग और कला विभाग के मध्य खेला गया। जिसमें कला विभाग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पत्रकारिता विभाग की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कला विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम कर लिया।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ से महाविद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नसीम अहमद मंसूरी, रितेश कुमार नाग, सुषमा चालकी, क्रीड़ा अधिकारी चेतन श्रीवास, मुकेश डहरवाल, ईश्वर सिन्हा, श्रीदाम ढाली, योगेश यादव, स्नेहा रितेश नाग, अश्विनी प्रधान, अनिल साहू, धनेश्वर बांधे, जीवन साहू, किशन गावड़े, प्रितम कोमरे, विवेक वर्मा, विजय वर्मा, डॉ. राजबहादुर पुष्कर, गोपाल पटेल, सोहाद्र विश्वकर्मा, नीमा मानिकपुरी, देविका जैन, रविन्द्र कोर्राम सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




