Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरपरतापुर

परतापुर/ तेज आंधी-तूफान और बारिश से महला-काटगांव मार्ग बाधित, सड़क पर गिरे कई पेड़।

परतापुर से अजय कुमार बेसरा का रिपोर्ट

तेज आंधी-तूफान और बारिश से महला-काटगांव मार्ग बाधित, सड़क पर गिरे कई पेड़।

परतापुर@11जून 2026। परतापुर क्षेत्र में 10 जून की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण महला से काटगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में हवा का वेग इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे खड़े कई पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर पड़े। पेड़ों के गिरने से महला-काटगांव मार्ग कई घंटों तक अवरुद्ध रहा। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों, किसानों तथा दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि तेज तूफान के चलते कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन पेड़ों के गिरने से आवागमन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!