कांकेरकोयलीबेड़ाछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़
कोयलीबेड़ा/ कांकेर–नारायणपुर सीमा पर प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय।

कांकेर–नारायणपुर सीमा पर प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय।

कोयलीबेड़ा@22 फरवरी। कांकेर पुलिस और Border Security Force (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 21 फरवरी 2026 को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरकुंज के जंगल-पहाड़ी इलाके से लगभग 5 से 7 किलोग्राम वजन का एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया।
बरामद विस्फोटक को बीएसएफ की बम निरोधक दस्ते (BDS) टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई।




