Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरपखांजुर

पखांजुर/ माटोली पंचायत में विकास कार्यों पर फिरा पानी, पुलिया और आंगनबाड़ी निर्माण में अनियमितता का आरोप।

माटोली पंचायत में विकास कार्यों पर फिरा पानी, पुलिया और आंगनबाड़ी निर्माण में अनियमितता का आरोप।

पखांजुर(माटोली) : ग्राम पंचायत माटोली में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यहां पुलिया निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का आहरण होने के बावजूद धरातल पर अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार बलाई बोस ने पुलिया निर्माण के नाम पर लगभग एक लाख रुपये का भुगतान ले लिया है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इसी तरह आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

इस मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 11 की वार्ड पंच सविता मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सविता मंडल ने कहा कि उन्हें केवल अपने वार्ड का विकास चाहिए। यदि ठेकेदार काम करने में सक्षम नहीं है तो जनता के पैसे वापस किए जाएं। उन्होंने प्रशासन से ठेकेदार बलाई बोस को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।

इस संबंध में विभास गाइन (PV-29) ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लगभग एक वर्ष पहले भुगतान प्राप्त करने के बावजूद पुलिया निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। वहीं मिथुन मंडल (PV-30) ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस निर्माण कार्य के लिए लगभग तीन लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन मौके पर जो निर्माण हुआ है वह बेहद घटिया गुणवत्ता का है। निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री भी निम्न स्तर की बताई जा रही है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी ठेकेदार से राशि की वसूली करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि माटोली पंचायत की जनता को उनका हक मिलता है या फिर भ्रष्टाचार का यह मामला यूं ही चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!