Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा।

प्रदेश प्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और जिला कोषाध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों व क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर किया विचार-विमर्श।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

भानुप्रतापपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को भानुप्रतापपुर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, क्षेत्र की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पाढ़ी, नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष विजय धमेचा तथा जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोपाल राठी शामिल रहे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सुझावों के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। यह सौजन्य मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!