
बांदे में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ युवा कांग्रेस करेगी पुतला दहन।

बांदे, कांकेर। अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का उल्लेख सामने आने और इस संबंध में उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे बांदे के मदन चौक में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सचिन मल्लिक द्वारा तहसीलदार, तहसील बांदे, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) को पूर्व सूचना दी गई है।
युवा कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि संबंधित मामले को लेकर उठ रहे सवालों के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा।




