Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

भानुप्रतापपुर/ धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, नेताओं ने दिया शिक्षा और समानता का संदेश।

भानुप्रतापपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, नेताओं ने दिया शिक्षा और समानता का संदेश।

भानुप्रतापपुर (14 अप्रैल2026)/ भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा वार्ड क्रमांक 1 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने उनके प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को आगे बढ़ाती है और भेदभाव को समाप्त करती है।

उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी ने एक ऐसे समाज का सपना देखा था जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित हो। उनका मानना था कि वही धर्म श्रेष्ठ है जो मानव को सम्मान और गरिमा प्रदान करे।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने बाबासाहेब को नमन करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के सच्चे प्रतीक और भारतीय संविधान के शिल्पी थे। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान के साथ जीवन जीना ही सच्चा जीवन है और हर व्यक्ति को अपनी क्षमता पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जिसमें सभी को समान अवसर और अधिकार मिलते हैं। बाबासाहेब द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण दिशा प्रदान की है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!