Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरकोयलीबेड़ाछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ जंगल में लगी आग से मक्का फसल पर संकट, किसान ने सूझबूझ से बचाई फसल।

जंगल में लगी आग से मक्का फसल पर संकट, किसान ने सूझबूझ से बचाई फसल

पखांजूर/कोयलीबेड़ा। ग्राम पित्तेचूर, ब्लॉक कोयलीबेड़ा में एक बड़ा हादसा टल गया, जब जंगल में लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए किसान के मक्का खेत तक पहुंच गई। समय रहते किसान की सतर्कता और प्रयासों से फसल को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पित्तेचूर निवासी कमलू कुमेटी (पिता बोका कुमेटी) के मक्का खेत के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगा दी गई थी। यह आग तेजी से फैलते हुए उनके खेत तक पहुंच गई और मक्का फसल को पूरी तरह जलाने की स्थिति बन गई थी।

हालांकि, किसान कमलू कुमेटी ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे उनकी पूरी फसल जलने से बच गई।

किसान कमलू कुमेटी ने बताया कि यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो उनकी मेहनत की पूरी फसल जलकर खाक हो जाती। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जंगल में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!