Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भानुप्रतापपुर में जश्न, सनातन समाज ने किया स्वागत।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भानुप्रतापपुर में जश्न, सनातन समाज ने किया स्वागत।

भानुप्रतापपुर@25 मार्च। देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धर्मांतरण के बाद आरक्षण से संबंधित दिए गए निर्णय के बाद भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में सनातन समाज के लोगों ने निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और निर्णय को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि न्यायालय का यह फैसला समाज में स्पष्टता लाने वाला है और इससे आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस निर्णय का समर्थन करती है और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे भी कार्य करती रहेगी।
इस मौके पर धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले देवेंद्र टीकाम का सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से इस विषय को व्यापक स्तर पर पहचान मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!