Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
उत्तराखंडरुद्रपुर

रुद्रपुर/ बढ़ती महंगाई के बीच टेंपो किराए में वृद्धि, यूनियन ने आरटीओ कार्यालय का किया घेराव।

सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में प्रदर्शन, नई किराया सूची सोमवार से लागू

बढ़ती महंगाई के बीच टेंपो किराए में वृद्धि, यूनियन ने आरटीओ कार्यालय का किया घेराव।

रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई और सीएनजी, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी दिखाई देने लगा है। रुद्रपुर में सीएनजी टेंपो यूनियन ने टेंपो किराए में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। नई किराया सूची सोमवार से प्रभावी हो गई है, जिसके बाद यात्रियों को सफर के लिए पहले की तुलना में अधिक किराया देना होगा।
किराया वृद्धि को लेकर यूनियन अध्यक्ष सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ों टेंपो, टुकटुक और मैजिक वाहन चालकों ने सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का घेराव किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन आरटीओ अधिकारी को सौंपा।
यूनियन की ओर से बताया गया कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ-साथ वाहन मरम्मत, टायर, स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव का खर्च भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में मौजूदा किराए पर वाहन संचालन करना चालकों के लिए आर्थिक रूप से कठिन हो गया था। इसी कारण किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
यूनियन अध्यक्ष सुब्रत विश्वास ने बताया कि गत शनिवार को आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से किराया वृद्धि का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छोटे वाहन चालकों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। बढ़ती लागत के कारण उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है, इसलिए यह निर्णय मजबूरी में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह कदम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि चालकों के हितों और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। नई किराया सूची परिवहन विभाग को भी भेजी जाएगी।
वहीं किराया बढ़ने से दैनिक यात्रियों पर असर पड़ने की संभावना है। यात्रियों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच परिवहन खर्च में वृद्धि उनके मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। हालांकि कई यात्रियों ने यह भी माना कि ईंधन और रखरखाव लागत बढ़ने के कारण वाहन चालकों की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नई किराया सूची
डीडी चौक से ओमेक्स सिटी – 15 रुपये
ओमेक्स सिटी से त्रिशूल चौक – 20 रुपये
डीडी चौक से संजनगर खेड़ा – 10 रुपये
डीडी चौक से पहाड़गंज – 15 रुपये
बिंदुखेड़ा मोड़, बत्रा कॉलोनी एवं पाल चौक (अंदर तक) – 20 रुपये

आंदोलन में इंद्रपाल प्रजापति, पंकज, विवेक, रामकुमार, सुनील, रोहित, लालसिंह, वीरपाल, लखन, लेखराज, कृपाल, छोटेलाल, झुनझुन, अर्जुन नेगी, दीपक, विनोद, सतपाल, सुभाष, कालीचरण, जगदीश, मनोज, दलविंदर, मदन, मुकेश, अशोक, राहुल और सुनील हालदार सहित बड़ी संख्या में टेंपो चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!