Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भानुप्रतापपुर में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भानुप्रतापपुर में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।

भानुप्रतापपुर (श्रीदाम ढाली)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय हाई स्कूल मैदान भानुप्रतापपुर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर की सक्रिय सहभागिता रही तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे मां भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात पतंजलि योग समिति के योगाचार्य ईश्वर साहू ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर पंचायत परिवार, पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी संघ, पत्रकार संघ तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और जीवन संतुलित रहता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी विजय मंडावी, मुख्य अतिथि निखिल सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी नरोत्तम चौहान, मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता टांडिया, महिला मोर्चा महामंत्री शकुंतला यादव, गजानंद डड़सेना, रमेश तिवारी, शंकर गांधी, नरेश जैन, सचिन दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं योगाचार्य ईश्वर साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नगर पंचायत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!