Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़राजनीति

कांकेर/ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से CMHO डॉ. आर.सी. ठाकुर की सौजन्य मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से CMHO डॉ. आर.सी. ठाकुर की सौजन्य मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा।

बस्तर टाइम्स न्यूज, कांकेर/ कांकेर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. ठाकुर ने स्थानीय सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभागीय विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात पूरी तरह शासकीय एवं औपचारिक प्रकृति की रही। डॉ. ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में विचार साझा किए।

डॉ. आर.सी. ठाकुर इससे पूर्व कोमलदेव अस्पताल के सफल संचालन के लिए भी पहचान बना चुके हैं। एक अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने हजारों मरीजों का सफल उपचार एवं नेत्र ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी प्रदान की है। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को विभिन्न स्तरों पर सराहा जा चुका है।

प्रशासनिक और चिकित्सकीय क्षेत्र में शांत, सरल एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. ठाकुर की यह सौजन्य भेंट जिले में चर्चा का विषय रही। हालांकि इसे किसी राजनीतिक गतिविधि से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इसे स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शासकीय संवाद का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!