Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़महासमुन्द

महासमुन्द/ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 127 लीटर ओडिशा निर्मित शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 127 लीटर ओडिशा निर्मित शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

बस्तर टाइम्स न्यूज, महासमुन्द/ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। बागबाहरा विकासखंड के मुनागासेर और बिहाझर गांव में की गई दो अलग-अलग कार्रवाई में ओडिशा से शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के कब्जे से ओडिशा निर्मित ‘हिरण छाप’ शराब के 713 पाउच जब्त किए हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 127 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
आबकारी अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री तथा अन्य राज्यों से होने वाली शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार विशेष अभियान चलाकर छापेमार कार्रवाई कर रहा है।
यह पूरा मामला बागबाहरा आबकारी सर्किल का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!