Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

रायपुर/ शिवसेना ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग, 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए समय-सीमा।

शिवसेना ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग, 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए समय-सीमा।

रायपुर, 03 फरवरी। शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। टोकन जारी करने में दिक्कत, खरीदे गए धान के परिवहन में देरी और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण राज्य के समस्त पंजीकृत किसानों का धान तय समय-सीमा में नहीं खरीदा जा सका। इससे लाखों किसान निराश और मायूस हैं तथा उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। यदि किसान मजबूरी में व्यापारी को धान बेचता है तो उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अधिकांश किसान सहकारी समितियों व निजी स्रोतों से कर्ज लेकर खेती करते हैं, ऐसे में सरकारी खरीदी नहीं होने पर वे संकट में आ जाएंगे। शिवसेना ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक सभी पंजीकृत एवं बचे किसानों का धान सरकारी दर पर खरीदा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!