Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़दुर्गुकोंदलराजनीति

दुर्गूकोंदल/ बजट को लेकर कांग्रेस परेशान, जनता को भ्रमित कर रही है — सतीश जैन

2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, गरीब-युवा-मजदूर को मिलेगा सीधा लाभ।

2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, गरीब-युवा-मजदूर को मिलेगा सीधा लाभ।

दुर्गूकोंदल@ 3 फरवरी। केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा दिए जा रहे बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बजट को लेकर बेतुकी और भ्रामक बातें कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कहकर भ्रम फैला रही है कि बजट में गरीबों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए कुछ नहीं है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।
सतीश जैन ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट अब तक का सबसे प्रभावशाली और दूरदर्शी बजट है, जो भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि इस बजट की सराहना समाज के सभी वर्ग कर रहे हैं और इससे गरीब, किसान, युवा, मजदूर सहित हर तबके को लाभ मिलेगा।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार यही रटा-रटाया सवाल उठाती है कि गरीबों के लिए क्या किया गया, जनता के लिए समाधान कहां है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है और ऐसी चिकनी-चुपड़ी व भ्रमित करने वाली बातों से ऊब चुकी है। जनता समझ चुकी है कि इस बजट से उसे क्या-क्या लाभ मिलने वाला है।
सतीश जैन ने कहा कि इस बजट से सबसे अधिक फायदा गरीब वर्ग को होगा। जो लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्च से डरते थे, वे अब सस्ती दरों पर दवाइयां खरीदकर इलाज करा सकेंगे। युवाओं के लिए स्वयं का रोजगार शुरू करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था की गई है, जिससे बेरोजगार युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने बताया कि गरीब मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। वीबीजी-राम योजना के अंतर्गत 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किया जाना मजदूर वर्ग के लिए खुशहाली का संकेत है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन भी रुकेगा।
दारू के दामों में वृद्धि को लेकर उठ रहे सवालों पर सतीश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इसके पीछे स्पष्ट सामाजिक उद्देश्य है। शराब के दाम बढ़ने से गरीब वर्ग नशे से दूर हो सकता है, जो समाज और परिवार के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि गरीब किसान और मजदूर शराब छोड़ें, इसलिए वह इसे महंगाई से जोड़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
अंत में सतीश जैन ने कहा कि जनता अब यह भली-भांति समझ चुकी है कि कहां विकास है और कहां विनाश। बजट पूरी तरह जनहित में है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!