कांकेरछत्तीसगढ़दुर्गुकोंदल
दुर्गुकोंदल/ पेड़ पर दिखा 7 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

पेड़ पर दिखा 7 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।
बस्तर टाइम्स न्यूज, दुर्गूकोंदल/ मरामपानी-मगुरपारा मार्ग पर नदी किनारे एक पेड़ पर करीब 7 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे प्राकृतिक आवास बासला के जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों एवं लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




