Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ NSUI पखांजूर ब्लॉक ने सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

NSUI पखांजूर ब्लॉक ने सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।


पखांजूर@25 फरवरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) अंतागढ़ विधानसभा के पखांजूर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में शासकीय सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कांकेर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पखांजूर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पूर्व जिला महासचिव विक्रम मलिक के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने बताया कि पखांजूर क्षेत्र के युवाओं में भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति विशेष उत्साह और देशसेवा की भावना है। बड़ी संख्या में युवा सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य रक्षा सेवाओं में भर्ती होना चाहते हैं, लेकिन सरकारी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव में वे पीछे रह जाते हैं।
NSUI ने मांग की है कि पखांजूर में एक शासकीय सैनिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाए, जहाँ युवाओं को शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक रूप से प्रशिक्षित किया जा सके। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे देश की सेवा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुभाषिश साना, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेन सरकार, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दीपांकर सरकार, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोरंजन सरदार, मृत्युंजय बैरागी, सुब्रत मोहलदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!