Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरकोयलीबेड़ाछत्तीसगढ़संगम

संगम/ कोटरी नदी में अवैध रेत खनन जारी, हर ट्रैक्टर से 300 की अवैध वसूली।

कोटरी नदी में अवैध रेत खनन जारी, हर ट्रैक्टर से 300 की वसूली।

संगम(बारकोट)/ कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत कोटरी नदी बारकोट घाट से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 45 से 50 ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर अब तक मौन बना हुआ है।

स्थानीय जानकारी के अनुसार प्रत्येक ट्रैक्टर से रॉयल्टी के नाम पर 300 रुपए की वसूली की जा रही है। वहीं रेत भरने के लिए प्रतिदिन करीब 30 से 35 मजदूर मौके पर सक्रिय रहते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पूरा कार्य संगठित तरीके से किया जा रहा है।

 

लगातार हो रहे इस अवैध खनन से नदी के स्वरूप और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक इस तरह अवैध खनन और अवैध वसूली का सिलसिला चलता रहेगा और जिम्मेदार अधिकारी इस पर कब कार्रवाई करेंगे।

 (SDM पखांजूर टीके वर्मा ने कहा जो अवैध रेत खनन हो रहा है, उस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!