Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड सुना गया।

भानुप्रतापपुर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड सुना गया।

भानुप्रतापपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खेल, संस्कृति, विरासत संरक्षण, पर्यावरण और समाज सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीटों, विशेषकर 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से फोन पर बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने पारंपरिक एवं स्वदेशी पेय पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही और गर्मी के मौसम में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड से भारत वापस लाई गई लगभग एक हजार वर्ष पुरानी ऐतिहासिक ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैश्विक सहयोग के माध्यम से देश की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के लिए स्थानीय समुदाय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर स्कूली बच्चों द्वारा गुल्लक में एक-एक रुपया जमा कर सैनिक कल्याण के लिए लगभग 40 लाख रुपये जुटाने की पहल को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

इधर, भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के विभिन्न शक्ति केंद्रों में भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना गया। मालपारा मतदान केंद्र क्रमांक 68 में मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी, गुरपाल रंधावा तथा शक्ति केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र रावटे ने मोबाइल माध्यम से कार्यक्रम का श्रवण किया।

इसके अलावा विभिन्न शक्ति केंद्रों में जितेंद्र पांडे, भागबली जैन, ज्वाला प्रसाद जैन, ढालन सिंह राणा, राजीव श्रीवास, रजिंदर रंधावा, सुमित्रा साहू, संगीता टांडिया, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा, सुजीत नाग, सुजान नाग, संदीप भूसाखर, कृष्णा नेताम, जीवन कोरेटी, सुभद्रा नाग, गीता नाग, परदेशीन साहू, दुर्गा सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।

#MannKiBaat #PMModi #NarendraModi #BJP #Bhanupratappur #Kanker #Chhattisgarh #MannKiBaat134 #BJPMandal #India #NewsUpdate #CGNews #KankerNews #BJPWorkers #VocalForLocal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!