Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरपखांजुर

पखांजुर/ उद्घाटन से पहले टूटा स्टेडियम शेड, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच AAP ने सौंपा ज्ञापन।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के बैठकखाना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के बैठकखाना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी।

पखांजूर@12 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पखांजूर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में निर्मित बैठकखाना (शेड) के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण शेड उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त होकर टूटने लगा।

ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार, संबंधित इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और ठेकेदारों को राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण मिलने के कारण वे मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी की वजह से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी रखेगी। यदि शासन-प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजय मंडल, सेक्टर अध्यक्ष गौरव राय तथा रामसाय पोटाई ने भी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर संबंधित ठेकेदार, इंजीनियर एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!