Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरपखांजुर

पखांजुर/ परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ से जुड़े दो दर्जन से अधिक नए सदस्य।

शासन की नीतियों और कथित अवैध वसूली से परेशान व्यापारियों ने ली सदस्यता, अधिकारों की रक्षा का दिलाया भरोसा।

परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ से जुड़े दो दर्जन से अधिक नए सदस्य

पखांजुर। परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ के सदस्यता अभियान को उस समय नई मजबूती मिली, जब भानुप्रतापपुर, चारामा और कांकेर विकासखंड के दो दर्जन से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले व्यापारियों ने शासन की नीतियों तथा कुछ कथित पत्रकारों द्वारा कथित अवैध वसूली से परेशान होकर संघ से जुड़ने का निर्णय लेने की बात कही।

बैठक के दौरान कृषि आदान विक्रेताओं ने खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यवसाय के संचालन में आ रही व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्याओं से संघ अध्यक्ष असीम पाल को अवगत कराया। व्यापारियों ने व्यवसाय के दौरान अनावश्यक दबाव, प्रशासनिक कठिनाइयों तथा अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष असीम पाल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ अपने सभी सदस्यों के वैधानिक अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, तो संघ उससे भी पीछे नहीं हटेगा। किसी भी प्रकार का अन्याय या कथित अवैध वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी और उसका लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से विरोध किया जाएगा।

बैठक में भानुप्रतापपुर, चारामा और कांकेर क्षेत्र के विभिन्न कृषि आदान केंद्रों के संचालकों सहित दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं को संगठित कर उनकी समस्याओं के वैधानिक एवं सामूहिक समाधान की दिशा में कार्य किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!