भानुप्रतापपुर/ मेरिट में नाम नहीं आया? निराश न हों, आपके लिए अब भी है सुनहरा अवसर! बी.ए.(एमसी) में सीधे प्रवेश
शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भानुप्रतापपुर में रोजगारमूलक बी.ए. (जनसंचार) में सीधे प्रवेश, अंतिम तिथि 14 अगस्त।

मेरिट में नाम नहीं आया? निराश न हों, आपके लिए अब भी है सुनहरा अवसर! बी.ए.(जनसंचार) में सीधे प्रवेश।
बस्तर टाइम्स न्यूज, भानुप्रतापपुर/ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भानुप्रतापपुर ने एक बार फिर सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। जिन विद्यार्थियों का नाम कांकेर जिला के किसी भी कॉलेज में बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. अथवा अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची में नहीं आ सका है, वे अब बिना किसी चिंता के महाविद्यालय में संचालित बी.ए. (जनसंचार) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत कर सकते हैं।
महाविद्यालय द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई है। वर्तमान में केवल 13 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों को शीघ्र प्रवेश लेने की सलाह दी गई है। प्रवेश के लिए 62611-43203 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। यदि आप भी अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो आज ही शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भानुप्रतापपुर पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
18 वर्षों से विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा रोजगारमूलक पाठ्यक्रम।
महाविद्यालय में बीते 18 वर्षों से बी.ए. (जनसंचार) का रोजगारमूलक स्नातक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। बस्तर संभाग में मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहां से अध्ययन कर चुके अनेक विद्यार्थी आज सरकारी एवं निजी संस्थानों में सफलतापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं।
स्नातक डिग्री के साथ उच्च शिक्षा के अनेक द्वार होंगे खुलेंगे।
यह पाठ्यक्रम बी.ए. के समकक्ष स्नातक डिग्री प्रदान करता है। पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी किसी भी विषय में एम.ए., एलएल.बी., एमएसडब्ल्यू., बी.लिब., एम.लिब., बी.एड., पीजीडीसीए., बी.पी.एड. सहित विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही CGPSC, CG Vyapam, UPSC, SSC, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सम्मिलित होने के पात्र होंगे।
सरकारी नौकरी से लेकर मीडिया इंडस्ट्री तक अपार संभावनाएँ।
वर्तमान समय में जनसंचार सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, न्यूज एंकरिंग, जनसंपर्क (PR), विज्ञापन, फिल्म एवं वीडियो प्रोडक्शन, कंटेंट प्रोडक्शन, स्वास्थ्य विभाग में काउंसलर सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी बेहतर करियर की संभावनाएँ मौजूद हैं।
व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष फोकस।
महाविद्यालय में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है। नियमित रूप से प्रैक्टिकल, कार्यशालाएँ, कैमरा संचालन एवं तकनीकी प्रशिक्षण, विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम तथा शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों का व्यावसायिक कौशल विकसित हो सके।
छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं का लाभ।
महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब उपलब्ध है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शासन की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है। सभी वर्गों के छात्र तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है।
कौन ले सकता है प्रवेश?
किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के पात्र हैं।




