Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ खाद-बीज की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

खाद-बीज की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

भानुप्रतापपुर, 17 जून। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले क्षेत्र में खाद और बीज की कमी को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों को सहकारी समितियों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लैम्प्स समिति के शाखा प्रबंधक के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खाद-बीज की कमी, वितरण व्यवस्था में अनियमितता तथा कालाबाजारी के कारण किसानों को समय पर आवश्यक सामग्री नहीं मिल पा रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है।

प्रमुख मांगें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखीं—

  • किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।
  • खाद एवं बीज की कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
  • वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाया जाए।
  • वंचित एवं जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।
  • बुवाई के मौसम को देखते हुए वितरण व्यवस्था में तेजी लाई जाए।
  • किसानों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए शिकायत पंजी एवं प्रभावी समाधान व्यवस्था बनाई जाए।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, विजय धमेचा, महामंत्री शोएब अहमद, दीपक गजेंद्र, नमन जैन, फुरखान अहमद, महेन्द्र सोनवानी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सुखचंद प्रजापति, अशोक गुप्ता, गोपाल मौहान, राजकुमार तेता, श्यामलाल उइके, सरोज मरकाम, रवि साहू, छोटेलाल उइके, अनुराग शर्मा, आयुष शर्मा, देव वर्मा, मनीष विश्वास, रविशंकर मंडावी, विवान साहू, अलविन एक्का, लव सोनवानी, लीलेश्वरी दुग्गा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!