Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ 27% आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर ओबीसी समाज का 19 अगस्त से कांकेर में आंदोलन।

 27% आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर ओबीसी समाज का 19 अगस्त से कांकेर में आंदोलन।

बस्तर टाइम्स न्यूज, भानुप्रतापपुर/ छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की संभाग स्तरीय बैठक भानुप्रतापपुर में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 20 समाजों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में ओबीसी समाज के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने तथा आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की प्रमुख मांग उठाई गई।

इन मांगों को लेकर समाज ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। आंदोलन की शुरुआत 19 अगस्त से कांकेर जिला मुख्यालय से होगी। इसके बाद यह आंदोलन बस्तर संभाग के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा तथा आगे चलकर संभाग एवं प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कोर कमेटी करेगी आंदोलन का संचालन

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के नए संगठन का पंजीयन कराने की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा संगठन के लेटरपैड का दुरुपयोग किया जा रहा था। इसी कारण पूर्व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब आगे के सभी आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन नई गठित कोर कमेटी करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए टिकेश्वरी जैन, मनीष योगी और हरेश चक्रधारी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 40 से 50 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक में सोनी लाल जैन, सुभिया चौहान, संतोष साहू, फूलचंद दिवान सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!