भानुप्रतापपुर/ भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर में डिजिटल लर्निंग एवं एआई प्रशिक्षण संपन्न, संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर।

भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर में डिजिटल लर्निंग एवं एआई प्रशिक्षण संपन्न, संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर।
बस्तर टाइम्स न्यूज, भानुप्रतापपुर/ डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के दौर की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुके हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार डिजिटल लर्निंग एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, डाटा प्रबंधन तथा संगठनात्मक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, वर्तमान गतिविधियों, नमो ऐप (NaMo App), सरल ऐप तथा अन्य आंतरिक डिजिटल प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सरल ऐप के माध्यम से डाटा का संकलन एवं प्रसंस्करण कर केंद्रीय नेतृत्व तक रियल-टाइम जानकारी किस प्रकार पहुंचाई जाए तथा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का डिजिटल दस्तावेजीकरण एवं प्रेषण कैसे किया जाए। इन सभी विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
मंडल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में शक्ति केंद्र प्रभारी, मतदान केंद्र अध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक, बीएलए-2, व्हाट्सएप प्रमुख, ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रमुख तथा प्रत्येक मतदान केंद्र से महिला एवं युवा प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लेकर संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा जिला महामंत्री राजा पांडे के मुख्य आतिथ्य तथा महिला मोर्चा बस्तर संभाग प्रभारी रजिंदर रंधावा एवं मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी के विशेष प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, महामंत्री राजीव श्रीवास, जिला आईटी सेल के संकेत नशीने, श्रीमती शकुंतला ऊके, मंडल मंत्री जितेंद्र पांडे, श्रीमती कौशल्या उईके, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता टांडिया, महामंत्री शकुंतला यादव, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा, सरिता देवांगन, गीता ठाकुर, सरस्वती बिस्वास, लक्ष्मी मंडावी, कुंती यदु, रेवती कांगे, बीना चुरेंद्र, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती प्रेमबती उसेंडी, श्रीमती गिरिजा देवी साहू, दयाबती गावड़े, संतोषी ठाकुर, ठाकुर रत्नेश सिंह, हेम सोनवानी, रमेश तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू, महामंत्री प्रेम शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज रावटे, महामंत्री कौशल रामटेके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश देवांगन, महामंत्री तरुण पांडे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सन्नी कोरेटी, महामंत्री रवि ठाकुर, कन्हैया कुंजाम, व्यापारी प्रकोष्ठ के नरेश कुमार जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष नरेंद्र सांवले, दीपांकर मजूमदार, भाजयुमो मंडल मंत्री शैलेश ठाकुर, ऋषि हुर्रा, भक्तेश्वर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




