Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर/ 20 मई से धनवार बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन धरना, छत्तीसगढ़-झारखंड मार्ग बंद करने की चेतावनी।

20 मई से धनवार बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन धरना, छत्तीसगढ़-झारखंड मार्ग बंद करने की चेतावनी।

 

 

बलरामपुर (अली खान)। बलरामपुर जिले के धनवार आरटीओ चेकपोस्ट पर 20 मई की सुबह 9 बजे से आदिवासी एवं किसान परिवार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने जा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच संपर्क पूरी तरह बाधित कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2005-06 में आरटीओ कार्यालय निर्माण के लिए 19 परिवारों की करीब 20 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन लगभग दो दशक बीत जाने के बाद भी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वे आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आंदोलनरत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत और मांग पत्र देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब ग्रामीणों ने जमीन के बदले जमीन अथवा 40 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि आंदोलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होती है या यातायात व्यवस्था बाधित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पूरा मामला बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां आंदोलन को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!