
सरायपाली के कुंडलेश्वर पाणिग्रही को मिला सरदार पटेल यूनिटी अवार्ड 2026।

सरायपाली @ 23 मई 2026/ सरायपाली नगर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण तब आया, जब नगर के गौरव एवं समाजसेवी कुंडलेश्वर पाणिग्रही को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सरदार पटेल यूनिटी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित होटल शांगरी-ला में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कुंडलेश्वर पाणिग्रही ने जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सरायपाली नगर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा सरायपाली नगर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
श्री अग्र शिरोमणि संस्था, सरायपाली ने कुंडलेश्वर पाणिग्रही को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संस्था ने कहा कि उनकी सफलता युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।




