Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़डोंगरगर

डोंगरगर/ परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, डोंगरगढ़ की यातायात व्यवस्था प्रभावित।

हाईस्कूल चौक पर प्रदर्शन से कई प्रमुख मार्गों पर लगा लंबा जाम, प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर संभाली स्थिति।

परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, डोंगरगढ़ की यातायात व्यवस्था प्रभावित।

बस्तर टाइम्स न्यूज, डोंगरगढ़/ परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए चक्काजाम के चलते मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था कई घंटों तक प्रभावित रही। हाईस्कूल चौक पर हुए प्रदर्शन के कारण खैरागढ़, चिचोला, राजनांदगांव तथा महाराष्ट्र की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तत्काल रूट डायवर्ट लागू किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

सुबह से ही हाईस्कूल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं प्रभावित किसान बड़ी संख्या में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में नारेबाजी की और सरकार से परियोजना निरस्त करने की मांग की। आंदोलन में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कांग्रेस नेता नवाज खान, विजयराज सिंह तथा संध्या देशपांडे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने परिक्रमा पथ परियोजना को रद्द करने, शहर के बाहर बाईपास सड़क के निर्माण, भारी वाहनों के प्रवेश पर समय-आधारित प्रतिबंध लगाने तथा प्रमुख चौकों पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की।

चक्काजाम के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!