Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
छत्तीसगढ़डोंगरगर

डोंगरगढ़/ गोल बाजार में भीषण आग, कई दुकानों को नुकसान; आग बुझाने में जुटीं दमकल की टीमें।

डोंगरगढ़ के गोल बाजार में भीषण आग, कई दुकानों को नुकसान; आग बुझाने में जुटीं दमकल की टीमें

बस्तर टाइम्स न्यूज़, डोंगरगढ़। शहर के व्यस्त गोल बाजार स्थित भाटिया किराया भंडार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें तथा घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग तेजी से फैलते हुए आसपास स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल सामान की कई दुकानों तक पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव से दो अतिरिक्त दमकल वाहन भी मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

प्रशासन के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि आग से कई दुकानों में रखे सामान के जलने की आशंका है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वास्तविक क्षति का आकलन आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद किया जाएगा।

प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!