Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुररेलवे

भानुप्रतापपुर/ बरसात में मुसीबत बना रेलवे स्टेशन मार्ग, सड़क पर मिट्टी के ढेर से हादसे का खतरा।

बरसात में मुसीबत बना रेलवे स्टेशन मार्ग, सड़क पर मिट्टी के ढेर से हादसे का खतरा।

बस्तर टाइम्स न्यूज, भानुप्रतापपुर/ रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन तक नवनिर्मित सीसी (कंक्रीट) सड़क पर निर्माण एजेंसी की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क के दोनों किनारों पर सोल्डर निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी को अब तक नहीं हटाया गया है। परिणामस्वरूप सड़क पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर पड़े हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश के कारण मिट्टी सड़क पर फैलकर कीचड़ और फिसलन पैदा कर रही है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं मिट्टी के ढेरों के कारण सड़क की उपयोगी चौड़ाई भी कम हो गई है, जिससे आमने-सामने आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे स्टेशन तक प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। यदि जल्द ही सड़क से मिट्टी हटाकर सोल्डर का कार्य पूरा नहीं किया गया, तो बरसात के दौरान कोई गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की सफाई कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!