Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
खैरागढ़छत्तीसगढ़

खैरागढ़/ गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 608 गैस सिलेंडर जब्त।

खैरागढ़ में गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 608 गैस सिलेंडर जब्त।

खैरागढ़, 14 जुलाई। जिला खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा इंडेन गैस एजेंसी में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने 608 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 17,89,682 रुपये बताई गई है।

खाद्य अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच दल ने गैस एजेंसी के गोदाम और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक उपलब्ध गैस सिलेंडरों में अंतर पाया गया। इसके अलावा सुरक्षा मानकों के पालन में भी लापरवाही तथा गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण से संबंधित अनियमितताएं सामने आईं।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 175 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर (अनुमानित मूल्य 5,66,030 रुपये), 13 भरे हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर (अनुमानित मूल्य 82,894 रुपये) तथा 420 खाली घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर (अनुमानित मूल्य 11,40,758 रुपये) जब्त किए। जब्त सभी सिलेंडरों का कुल अनुमानित मूल्य 17,89,682 रुपये है।

खाद्य विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत जब्ती की कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मामले को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिले में आगे भी औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!