Bhanupratappur/ भानुप्रतापपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान।

भानुप्रतापपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान।
बस्तर टाइम्स न्यूज, भानुप्रतापपुर/ भानुप्रतापपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।
लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। किसान अब पूरे उत्साह के साथ खेतों में जुटने की तैयारी कर रहे हैं।
बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही, लेकिन मौसम में आई ठंडक ने आमजन को गर्मी से राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।




