
ठाकुरनगर PV 69 में अपहरण का प्रयास: मक्का खेत से युवक को उठाने की कोशिश, क्षेत्र में दहशत।
पखांजुर(12 अप्रैल 2026)/ परलकोट क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 69 (ठाकुरनगर) के निवासी आनंद मंडल को अज्ञात लोगों ने उनके मक्का खेत से अपहरण करने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार आनंद मंडल अपने मक्का खेत में काम कर रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात लोगों ने अचानक रुमाल से उनका मुंह दबा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। आरोपियों ने उन्हें अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद आनंद मंडल को होश आया और उन्होंने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है।




