Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरखेलछत्तीसगढ़दुर्गुकोंदल

दुर्गुकोंदल/ ग्राम जातवाड़ा में पांच दिवसीय ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन।

ग्राम जातवाड़ा में पांच दिवसीय ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन।

बस्तर टाइम्स न्यूज, दुर्गुकोंदल/ ग्राम जातवाड़ा में आयोजित पांच दिवसीय ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला जातवाड़ा और कोकड़े की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जातवाड़ा की टीम ने कोकड़े को हराकर खिताब अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए गणेश कल्लो को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवदीप सिंह बड़गांव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गू राम पुडो, बंशीराम पुडो, बलराम कुलदीप, पिलसाय दर्रो, मनमोहन पुडो और जोहार लाल शोरी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच सियाराम उइके की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, ग्रामीणों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पांच दिनों तक चले इस टूर्नामेंट ने पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और भाईचारे का माहौल बनाया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम जातवाड़ा के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!