Welcome to The Bastar Times   Click to listen highlighted text! Welcome to The Bastar Times
कांकेरछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ सावित्री मंडावी की लोकप्रियता से भाजपा में बेचैनी का आरोप।

सावित्री मंडावी की लोकप्रियता से भाजपा में बेचैनी का आरोप।

बस्तर टाइम्स@भानुप्रतापपुर/ भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी को लेकर हालिया राजनीतिक विरोध के बाद क्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक की लगातार सक्रियता और जनता के बीच मजबूत जनसंपर्क के कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है, लेकिन भाजपा उनकी लोकप्रियता को पहचान नहीं पा रही है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान चुनाव में विधायक के पुत्र के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में होने से राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और तेज हुई है। उनका आरोप है कि भाजपा अपनी कथित नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए व्यक्तिगत और राजनीतिक मुद्दों को तूल दे रही है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को लेकर महंगाई, बेरोजगारी और NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाते हुए कहा कि इन विषयों पर जनता लगातार सवाल पूछ रही है। उनका कहना है कि इन सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा नेताओं द्वारा राजनीतिक विरोध के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के जनमानस का कहना है कि “क्षेत्र की जन-जन की आवाज सावित्री मंडावी” हैं। उनका कहना है कि विधायक की लोकप्रियता को राजनीतिक विरोध या आरोप-प्रत्यारोप से कम नहीं किया जा सकता। जनता लोकतांत्रिक तरीके से हर राजनीतिक दल के कार्यों और दावों का मूल्यांकन करेगी।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी आरोप या विवाद का समाधान तथ्यों और निष्पक्ष जांच के आधार पर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी नाकामियों पर आत्ममंथन करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाने की राजनीति से बचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!